CLOSE ADS
CLOSE ADS

कांग्रेस के दिग्गज नेता, 9 बार के विधायक और कई बार मंत्री रहे सदानंद सिंह का निधन


Bihar : बिहार कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, नौ बार विधायक रहे और कई बार मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। दानापुर में इलाज के दौरान उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस के दिग्गज नेता, 9 बार के विधायक और कई बार मंत्री रहे सदानंद सिंह का निधन`

वह कई दिनों से अस्‍पताल में भर्ती थे। सदानंद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सदानंद सिंह लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे।


सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े जमीनी नेता थे। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। करीब 10 साल कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर भी रहे।

वह नौ बार विधायक रहे। भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतते रहे। सदानंद सिंह कई बार मंत्री भी बने। वह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "कांग्रेस के दिग्गज नेता, 9 बार के विधायक और कई बार मंत्री रहे सदानंद सिंह का निधन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel