CLOSE ADS
CLOSE ADS

इस बार दीपावली का त्यौहार इको फ्रेंडली होगी : डॉक्टर रणजीत सिंह


Sahibganj News : साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ( एनएसएस ) 4 व नेहरु यूवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विचार - विर्मश का आयोजन कला भवन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष की देखरेख में तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

This time Diwali festival will be eco friendly: Dr Ranjit Singh

चर्चा का विषय "क्लीन इंडिया - ग्रीन इंडिया" था। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिस टेलीकॉम के साथ क्लीन इण्डिया स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

उन्होंने कहा कि आज का दौर वैज्ञानिक प्रगति एवं विकास का है, विकास की अंधी दौड़ में हम लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भूमिका भूलकर धरती पर गंदगी फैला रहे हैं। उन्होंने प्रकृति का संरक्षण करने व प्राकृतिक संसाधनों का शोषण न करने की अपील की।

आगे उन्होंने कहा कि मानव लोभ और लालच का परिणाम यह हो रहा है कि दिनोंदिन प्राकृतिक संकट, जैसे कभी ग्लोबल वार्मिंग के रूप में, कभी अतिवृष्टि के रूप में, कभी भूकंप के रूप में, कभी भूस्खलन के रूप में, कभी बाढ़ - आपादा के रूप में हम सभी को भुगतना पड़ता है।

साथ ही फैक्ट्रियों एवं कल कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट एवं धुओं के कारण पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। निदान के बारे में उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हम पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देते हुए अपने विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

इस बार दीपावली का त्यौहार इको फ्रेंडली होगी : डॉक्टर रणजीत सिंह




अपने घर में बने हुए कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए तथा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए, तभी प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। एनएसएस स्वयंसेविका अमन व अंजली कुमारी ने बताया कि नागरिक के अंदर जितनी जागरूकता आएगी,
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram. Telegram Sanjay

उतना ही हम स्वच्छ पर्यावरण के प्रति सजग हो पाएंगे। ऐसे में हमें घर एवं समाज से ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को अपनाना होगा। मौके पर कई वक्ताओं ने अपने - अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे। जिनमें खुशी लाल पंडित, नीतू ,आदित्य रूद्र, राहुल कुमार, आकाश कुमार, मानसी कुमारी, साहिबा परवीन, अंजली कुमारी, विष्णु प्रिया, मनीषा राय, साक्षी कुमारी सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

1 Response to "इस बार दीपावली का त्यौहार इको फ्रेंडली होगी : डॉक्टर रणजीत सिंह"

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel