CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज डीसी को अगहनी धान की कटाई करते देख चौंके लोग


Sahibganj News : अगहनी धान कटनी का समय आ चुका है और ग्रामों में धान कटनी प्रारंभ भी कर दिया गया है। बोरियो एवं बरहेट प्रखंड के पूजा पंडालों का निरीक्षण के लिए जाते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने बरहेट प्रखण्ड में धान उत्पादन का जायजा लेते हुए स्वयं धान की कटाई की।

People were shocked to see Sahibganj DC harvesting the first paddy

इस दौरान उपायुक्त एवं साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती ने कटाई कार्य का जायजा लिया और महिलाओं के साथ कटाई भी की। मौके पर उन्होंने कटनी कर रहीं महिला किसान से बातचीत की एवं कहां की धान को लैम्प्स में दें, जिला प्रशासन द्वारा धान अधिप्राप्ति कर उनके फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा धान अधिप्राप्ति से लेकर बीज उपलब्ध कराए जाने तक एवं केसीसी ऋण का लाभ देने तक किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा

एवं किसानों के हित के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए भी जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने  जिला प्रशासन एवं जिले वासियों की ओर से किसानों का आभार भी प्रकट किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज डीसी को अगहनी धान की कटाई करते देख चौंके लोग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel