CLOSE ADS
CLOSE ADS

हजारीबाग की इस बेटी की कप्तानी में फ्लाइंग बॉल नेशनल चैंपिशनशिप में झारखंड महिला टीम बनी उपविजेता


जारीबाग : हजारीबाग की बेटी राखी कुमारी ने देश के नए खेल फ्लाइंग बॉल की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।

Under the captaincy of this daughter of Hazaribagh, Jharkhand women's team became runner-up in Flying Ball National Championship

हजारीबाग शहर के हुरहुरू स्थित पासवान मुहल्ला की रहने वाली फ्लाइंग बॉल प्लेयर 23 वर्षीय राखी कुमारी ने पिछले दो से चार अक्तूबर तक फ्लाइंग बॉल एसोसिएशन ऑफ दिल्ली की ओर से आयोजित फर्स्ट सीनियर नेशनल फ्लाइंग बॉल चैंपयनशिप 2021-22 में बतौर झारखंड टीम की कप्तान खेली।


झारखंड टीम की कप्तान राखी कुमारी को इस राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में जाने के लिए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह एवं फ्लाइंग बॉल एसोसिएशन झारखंड के सचिव हजारीबाग के मंडई निवासी महेंद्र कुमार राणा ने सहयोग किया।

उनकी टीम में कुल 10 महिला खिलाड़ी हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद और जमशेदपुर से शामिल हुई थीं। बतौर झारखंड टीम की कप्तान राखी कुमारी ने उपविजेता टीम के रूप में मिले खिताब के साथ सहयोग के लिए गुरुवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

हजारीबाग की इस बेटी की कप्तानी में फ्लाइंग बॉल नेशनल चैंपिशनशिप में झारखंड महिला टीम बनी उपविजेता

सदर विधायक ने इस प्रतिभावान खिलाड़ी की बड़ी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और आगे भी सहयोग का भरोसा जताया।

वर्तमान में फ्लाइंग बॉल की खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाने वाली झारखंड टीम की कप्तान राखी कुमारी के अनुसार खेल का जुनून उनके अंदर बचपन से ही रहा है।

वह बताती हैं कि उनके पिता अशोक पासवान हजारीबाग के संत स्टीफन स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करते हैं। राखी ने बताया कि वह विवाहित हैं और उनकी करीब ढाई साल की एक बेटी है। बचपन से अर्थाभाव को देखते हुए भी वह अपने लक्ष्य से डिगी नहीं।

वर्ष 2015 से कबड्डी के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय स्तर के सात मैच खेलीं। उन्हें वर्ष 2018 में जिला प्रशासन हजारीबाग ने स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया।


उनकी शादी चौपारण के एक गांव में हुई है। ससुराल, बेटी और खेल के बीच समन्वय स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती थी। लेकिन जिद्द और जुनून से खेल के अभ्यास को निरंतर जारी रखा।

राखी कुमारी फिलहाल राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ से बीपी एड की पढ़ाई कर रही हैं और झारखंड में होमगार्ड की बहाली में भी उत्तीर्ण हुई हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "हजारीबाग की इस बेटी की कप्तानी में फ्लाइंग बॉल नेशनल चैंपिशनशिप में झारखंड महिला टीम बनी उपविजेता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel