CLOSE ADS
CLOSE ADS

152वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी : डीसी, एसपी ने किया माल्यार्पण


Sahibganj News : महात्मा गांधी के 152वीं जयंती के मौके पर साहिबगंज जिला में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

152वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी : डीसी, एसपी ने किया माल्यार्पण

जिला का मुख्य कार्यक्रम चौक बाजार स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर किया गया, जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


एसडीओ हेमंत सती, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी सहित कई अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर गांधी चौक को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया था।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हुए उनके दिए गए संदेशों को अपनाने के लिए संकल्पित हैं।

152वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी : डीसी, एसपी ने किया माल्यार्पण

जिला प्रशासन की पूरी टीम बापू के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने में पूरा सहयोग करेगी।

वहीं आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री भारतीय गणतंत्र की वह ईंट हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें सदैव उनका ऋणी रहना होगा और आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित करनी होगी। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "152वीं जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी : डीसी, एसपी ने किया माल्यार्पण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel