CLOSE ADS
CLOSE ADS

महिला से चेन लूटकांड में पाकुड़ के मुर्तजा का चेन्नई में एनकाउंटर : सहयोगी नईम हथियार के साथ गिरफ्तार


पाकुड़ : एक महिला से सोने की चेन लूटकांड में शामिल मुर्तजा शेख नामक युवक को चेन्नई में कांचीपुरम की पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। मुर्तजा पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला था।

Encounter of Pakur's Murtaza in Chennai in chain robbery with woman: associate Naeem arrested with weapon

पुलिस ने मुर्तजा के साथी नईम अख्तर को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। नईम अख्तर के पास से लगभग एक करोड़ रुपए बरामद होने की भी सूचना मिली है। नईम पाकुड़ शहर के बड़ी अलीगंज का रहने वाला है।


बताया जा रहा है कि उक्त महिला बस का इंतजार कर रही थी। तभी घटना को अंजाम दिया गया। महिला के द्वारा हल्ला करने पर जब आसपास के लोगों ने पीछा किया तो दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की। सोमवार सुबह पुलिस मुर्तजा के साथी नईम तक पहुंचने में कामयाब रही।

महिला से चेन लूटकांड में पाकुड़ के मुर्तजा का चेन्नई में एनकाउंटर : सहयोगी नईम हथियार के साथ गिरफ्तार

नईम को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से हथियार और नगद बरामद किया गया। नईम ने पूछताछ में मुर्तुजा का नाम लिया। इसी बीच मुर्तुजा को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने मुर्तुजा को एनकाउंटर में मार गिराया। इधर परिजनों को खबर मिलते ही चीख-पुकार और रोने बिलखने की आवाज से मोहल्ला गूंज उठा। जिससे आसपास के लोगों की हुजूम उमड़ने लगी।

ग्रामीणों को घटना के बारे में जब जानकारी मिली तो पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर मुर्तुजा की मां ने बताया कि चार महीना पहले ही कंपनी में काम करने की बात कहकर चेन्नई गया था।


वहीं परिजन शव के इंतजार में दिन काट रहे है। एसपी एच. पी. जनार्दन ने कहा कि अगर परिजन पुलिस को लिखित रूप से देंगे तो शव लाने की  पहल की जाएगी।

मुर्तुजा के साथियों की तलाश में कभी भी पाकुड़ आ सकती है चेन्नई पुलिस

एनकाउंटर में मारा गया मुर्तुजा का एक साथी नईम अख्तर पुलिस गिरफ्त में है। वहीं मुर्तुजा के टीम में कई और लड़कों के होने की सूचना मिली है। हालांकि यह जांच का विषय है।


लेकिन सूचना के मुताबिक संग्रामपुर एवं रानीपुर गांव के रहने वाले तीन-चार लड़कों को भी हिरासत में लिया है। सूचना यह भी है कि घटना के बाद वहां से भागे कई लड़कों की तलाश भी पुलिस कर रही है। मिली सूचना के मुताबिक लड़कों की तलाश में चेन्नई पुलिस कभी भी पाकुड़ आ सकती है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "महिला से चेन लूटकांड में पाकुड़ के मुर्तजा का चेन्नई में एनकाउंटर : सहयोगी नईम हथियार के साथ गिरफ्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel