राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया क्षेत्र का भ्रमण : उच्च अधिकारियों को दिए समाधान के आदेश
Sahibganj News : पियारपुर बाजार में राजमहल सांसद विजय हांसदा वहां के ग्रामीणों से रूबरू हुए और सभी तरह की समस्याओं से अवगत हुए, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया।
ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में अधिकारियों द्वारा मनमानी की जाती है। उधवा प्रखंड में अल्पसंख्यकों की अधिक संख्या होने के बावजूद यहां कम लक्ष्य दिया गया है।
संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन कर दिशा - निर्देश देते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान हेतु कार्रवाई के आदेश दिए। ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया, साथ ही ग्रामीणों ने सांसद का क्षेत्रीय भ्रमण करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया क्षेत्र का भ्रमण : उच्च अधिकारियों को दिए समाधान के आदेश"
Post a Comment