CLOSE ADS
CLOSE ADS

आपके अधिकार - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन


कार्यक्रम के तहत दी जाएगी योजनाओं की जानकारी और किया जाएगा समस्याओं का निपटारा

Sahibganj News : साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2021 एवं राज्य सरकार गठन के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर से 28 दिसंबर 2021 तक.आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की एक सूची तैयार की गई है।

आपके अधिकार - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन






16 से 28 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन कम से कम 05 से 06 पंचायतों में किया जाएगा,  प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जिला,

अनुमंडल, प्रखंड पदाधिकारियों को कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी सहित सभी के कार्य एवं दायित्व के बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के द्वारा स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहित योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत नया राशन कार्ड स्वीकृत करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किया जायेगा।


राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध स्वीकृत राशन कार्ड लाभान्वित को उपलब्ध कराया जायेगा। अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। राशन कार्ड त्रुटि के सुधार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उस पर कार्रवाई की जायेगी।

राशन डीलर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। नए लाभान्वितों को पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किया जायेगा। पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर जांचोंपरान्त स्वीकृति की कार्रवाई की जायेगी तथा स्वीकृति पत्र लाभान्वित को उपलब्ध कराया जायेगा।

पेंशन प्राप्त करने में किसी लाभान्वित को हो रही समस्या का निराकरण किया जाएगा। मनरेगा के तहत नए जाॅब कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उस पर कार्रवाई की जायेगी। जिले में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जाॅब कार्ड बनाया जायेगा।


मनरेगा के तहत अगर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में योजनाएं स्वीकृत नहीं है, तो नई योजनाओं की स्वीकृति हेतु कार्रवाई की जायेगी। हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर फुलो-झानों आशीर्वाद अभियान के तहत वैकल्पिक रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।

धोती - साड़ी का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा ठंढ को देखते हुए कंबल का वितरण किया जायेगा। 15 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के विरूद्ध जनोपयोगी योजनाओं को स्वीकृत किया जायेगा। कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त किया जायेगा एवं उस पर कार्रवाई की जायेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किया जायेगा। बैंको द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड लाभान्वित को उपलब्ध कराया जायेगा। कैंप में उपस्थित ग्रामीणों के स्वास्थ्य कि जांच की जायेगी।


कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा-जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (पेंशनादि) से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जायेगा।

इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित किया जायेगा। लंबित दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया जायेगा। भू - मापी के लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा। निर्विवादित मामलों में लगान रसीद निर्गत किया जायेगा। मुख्यमंत्री पशुधन योजनाओं एवं रोजगार सृजन योजना के आवेदन सृजित किए जाएंगे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आपके अधिकार - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel