CLOSE ADS
CLOSE ADS

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड सरकार हीरालाल मंडल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस


संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड सरकार हीरालाल मंडल द्वारा आज नया परिसदन साहिबगंज में विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को देखने के लिए साहिबगंज जिले में वह भ्रमण कर रहे हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड सरकार हीरालाल मंडल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस दौरान वह विभिन्न बूथों पर जाकर मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं जहां उपस्थित बी०एल०ओ से जानकारियां प्राप्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को का नाम सुधार, नाम जोड़ना, पता बदलने आदि से संबंधित समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया की मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 में

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यक्ति का 01.01.2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण हो चुका है वैसे व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित कराने हेतु 01.11.2021 से 30.11.2021 तक दावा आपत्ति, आवेदन दाखिल करने की तिथि निर्धारित है।

ज्यादा से ज्यादा लोग इस विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान बूथ पर जाएं एवं नाम त्रुटि पता बदलवाने, नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने आदि से संबंधित प्रक्रिया करें,  30 नवंबर तक हर बूथ पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन एप पर भी कोई भी मतदाता नाम त्रुटि, नाम जुड़वाना, पता बदलवाने आदि से संबंधित प्रक्रिया भी कर सकते है यह काफी आसान प्रक्रिया है इसलिए निश्चित रूप से वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग करें।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड सरकार हीरालाल मंडल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel