पॉन्डिचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दुमका विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगें NSS वॉलंटियर अजय टुडू Sahibganj News Dec 30, 2021 Edit Sahibganj News :पॉन्डिचेरी में आयोजित 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस वालंटियर इकाई तीन के अजय टुडू भाग लेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन पॉन्डिचेरी में किया गया है।राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वैसे एनएसएस वॉलंटियर को चयनित किया जाता है, जो कि अपने बौद्धिक, शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र के साथ सांस्कृतिक विधा में पारंगत हो।ज्ञात रहे कि अजय टुडू झारखंड के सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी नृत्य व गीत, वाद्य यंत्र वादन, गीत - संगीत, क्विज, वादविवाद प्रतियोगिता आदि में अपना प्रदर्शन करेगें।यह जानकारी एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने देते हुए कहा कि एनएसएस साहिबगंज महाविद्यालय का प्रदर्शन व भागेदारी विश्वविद्यालय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।पूरे विश्वविद्यालय स्तर से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया है। युवा उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक विरासत,भाषा, बोली, गीत, संगीत, नृत्य आदि का आदान - प्रदान कर युवाओं में आपसी भाईचारा व सद्भावना, एक दूसरे का सम्मान, आदर, अनुशासन व नेतृत्व विकास करना है।मौके पर राजमहल सांसद विजय हंसदा, बोरियो विधायक लोबीन हेंब्रम, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, साहिबगंज महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष,सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मैरी मार्गेट टुडू, झारखंड-बिहार के युवा कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष प्रांजल, राज्य कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार ने अजय को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "पॉन्डिचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दुमका विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगें NSS वॉलंटियर अजय टुडू"
Post a Comment