प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने देर रात शहर में घूम-घूम ज़रूरतमंदो को ओढ़ाया कंबल Sahibganj News Dec 28, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए बीती रात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष बंशीधर तिवारी निकल पड़े शहर की ओर और घूम - घूम कर इस शीतलहर के बीच ठिठुरते और जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया।सबसे पहले प्रधान जिला जज वंशीधर तिवारी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया, उसके बाद पटेल चौक, गाँधी चौक, चौक बाजार, महाजन पट्टी होते हुए बघुवा कुआँ के निकट झोपङी में बिना कंबल के सोये हुए महिला – पुरषों को कंबल ओढ़ाया,उसके बाद न्यायधीश रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट होते हुए मुनिलाल श्मशान घाट स्थित झोंपड़ीयों में ठिठुरते हुए लोगों को कंबल प्रदान किया। तत्पश्चात प्रधान न्यायधीश सदर अस्पताल पहुंचे और वहां इलाजरत मरीज, बच्चे, महिलाएं, ठंड से ठिठुरते हुए जरुरतमंदो को सोये हुए अवस्था में ही कंबल ओढ़ाया।इस बीच उनकी नज़रों में सड़क पर घूमता, कोई भी ठिठुरता हुआ जरूरतमंद मिला, उसे भी कंबल दिया तथा कंबल वितरण कर लोगों को कड़ाके की सर्दी में राहत पहुंचाया। प्रधान जिला जज वंशीधर तिवारी ने कहा की मानवीय संवेदना को समझना ही सबसे बड़ा धर्म और पुण्य है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने देर रात शहर में घूम-घूम ज़रूरतमंदो को ओढ़ाया कंबल"
Post a Comment