फ़सल कटनी प्रयोग का हुआ आयोजन, मोतीझरना व बांझी के दो किसानों की भूमि पर प्रयोग Sahibganj News Dec 19, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड के ग्राम पंचायत मोतीझरना व बांझी ग्राम के दो अलग - अलग किसानों के खेतों में पूर्व से आयोजित कृषि वर्ष 2021 -22 हेतु अगहनी धान फ़सल के लिए जिला स्तरीय कटनी प्रयोग का समापन हुआ।इस प्रयोग को जिला नोडल पदाधिकारी कैलाश वर्मा ने फ़सल कटनी प्रयोग के सभी तकनीकी विधि के द्वारा प्रयोग सम्पन्न कराया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने इस विषय में बताया कि चारों तरफ से घिरे पहाड़ों के बीच इन खेतों में इस बारे धान की उपज सामान्य ही रही है।लेकिन इन खेतों की खासियत यह थी कि इसमें किसी भी प्रकार का उर्वरक का प्रयोग नहीं किया गया था, साथ ही यहां के किसान सिंचाई के लिए रोपनी से लेकर कटनी तक प्राकृतिक वर्षा पर ही निर्भर रहे थे।इन खेतों के खतियानी किसान जेठा किस्कु एवं संझला किस्कु से बातचीत करने पर पता चला कि धान की बीज ये स्थानीय बाजार से ही खरीदते हैं। लैम्पस अथवा किसी भी अनुदान से इन्हें कोई भी उत्तम किस्म का सरकारी बीज का लाभ नहीं मिलता है।अपनी कड़ी मेहनत से ये धान, मक्का, बोदी एवं अन्य फसलों को उगाते हैं। आपको बता दें कि यदि कृषि की उत्तम तकनीकों का प्रयोग इन खेतों में की जाए तो इन फसलों से किसान अपनी आय में आसानी से इजाफा कर सकते हैं।वहीं इस पहाड़ी जंगल के बीचोबीच बसे संथाल गांव बांझी में जिला सांख्यिकी कार्यालय के पूरे टीम द्वारा किये जा रहे करीब दो दर्जन किसानों ने इस फ़सल कटनी प्रयोग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस क्रम में बताया बताया गया कि जिले के सभी पंचायतों में लगभग 550 खेतों में जनसेवक एवं राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा पिछले नवंबर से आयोजन सूची के अनुसार धान की फ़सल कटनी प्रयोग सम्पन्न कराया गया है। ज्ञात रहे कि इस बार जिले मेँ आई बाढ़ ने भी धान की उपज को प्रभावित किया है, फिर भी खेतों में नमी अच्छी है। जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती इसमें की जा सकती है। इस कटनी प्रयोग में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शीशीर कुमार पंडित,फ़सल कटनी प्रयोग के जिला नोडल पदाधिकारी-सह-जनसेवक कैलाश वर्मा, ग्राम पंचायत मोतीझरना के प्रयोगकर्त पंचायत सचिव पंकज कुमार यादव, सुमित कुमार सिंह तथा गांव के प्रधान जेठा किस्कु की मुख्य भूमिका रही।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "फ़सल कटनी प्रयोग का हुआ आयोजन, मोतीझरना व बांझी के दो किसानों की भूमि पर प्रयोग"
Post a Comment