साहिबगंज पुलिस ने असम पुलिस के सहयोग से नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के चीफ को असम से किया गिरफ्तार Sahibganj News Dec 20, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिला पुलिस ने असम पुलिस का सहयोग लेकर रविवार को असम स्थित कोकराझाड़ से नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के डिप्टी कमांडर इन चीफ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दरअसल इस अपराधी की गिरफ्तारी पिछले वर्ष बोरियो के एक व्यापारी अरुण साह के अपहरण और हत्या के मामले को ले कर हुई है, जिसका यह मुख्य अभियुक्त है। इस बात की जानकारी पुलिस आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी।बता दें कि इस मामले में अब तक पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी है और इन गिरफ्तारियों के क्रम में एक पुलिस अफसर चंद्राय सोरेन की भी अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।एसपी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए लखीराम हेंब्रम को रविवार को असम से गिरफ्तार किया है, लखीराम पर असम के गोदा समेत साहिबगंज के विभिन्न थानों में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस को महीनों से इसकी तलाश थी। जिला कप्तान ने बताया कि इस आरोपी के कारनामों की तरह इसके और भी कई छद्म नाम भी सामने आए हैं। जैसे लखीराम हेंब्रम उर्फ एडमिन सिंह उर्फ रेड़ो सिंह उर्फ सोनी राम,और समय - समय पर ये अपने इन बदले हुए नामों का प्रयोग अपनी पहचान छुपाने और अपराध को अंजाम देने के लिए किया करता था। मामले में पुलिस को अभी एक और आरोपी की तलाश है, जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात एसपी ने कही है।मामले में इससे पहले गिरफ्तार हुए लोगों में किशन मुर्मू, विनोद हंसदा, लखीराम सोरेन, रामू हंसदा, एडविन तुरी, विमल मुर्मू, विमल मरांडी, पूजा बेसरा, होपना हेंब्रम, प्रमिला हेंब्रम शामिल हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज पुलिस ने असम पुलिस के सहयोग से नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के चीफ को असम से किया गिरफ्तार"
Post a Comment