झारखंड में पेट्रोल के दाम में 25 रुपए छूट की कवायद तेज, 26 जनवरी से सस्ता होगा पेट्रोल Sahibganj News Jan 15, 2022 Edit Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 से राज्य में राशन कार्डधारी परिवार, जिनके पास बाइक, स्कूटी अथवा अन्य दो पहिया वाहन हैं, लेकिन पेट्रोल महंगा होने के कारण नहीं भरा पा रहे हैं,उन्हें पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने हेतु कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है।राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक तंत्र विकसित करें,जिससे हम आगामी 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दे सकें। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झारखंड में पेट्रोल के दाम में 25 रुपए छूट की कवायद तेज, 26 जनवरी से सस्ता होगा पेट्रोल"
Post a Comment