बिहार के मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड पर बनेगी फ़िल्म "नफ़ीसा"


नोरंजन : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड की कहानी बड़े पर्दे पर दिखेगी। पिछले 22 साल से राइटर-डायरेक्टर के रूप में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले कुमार नीरज इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर समेत अलग - अलग जगहों पर रह रहीं चार महिलाएं इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगी।

बिहार के मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड पर बनेगी फ़िल्म "नफ़ीसा"
सत्य घटनाओं पर आधारित क्रिएटिव वर्क करने वाले राइटर और डायरेक्टर कुमार नीरज इसे हिन्दी फिल्म "नफ़ीसा" के जरिए पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में नीरज का ननिहाल है। वह बताते हैं कि इस फिल्म पर कई महीनों से काम चल रहा है। लॉकडाउन के कारण दस दिन की शूटिंग होने के बाद प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रुक गया था। फिल्म की शूटिंग मार्च से फिर शुरू होने जा रही है।


"गैंग्स ऑफ बिहार" नीरज की हिट फिल्म

"नफ़ीसा" शेल्टर होम की घटना के सच को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। कुमार नीरज इससे पहले गैंग्स ऑफ बिहार बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस फिल्म की निर्माता चार महिलाएं हैं। चारों लंबे समय से दोस्त हैं। इसमें मुन्नी सिंह और खुशबू मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं, जबकि वैशाली देव अमेरिका व वीणा साह गुजरात से हैं। मुन्नी और खुशबू कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं वहीं वैशाली का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बिहार के मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित बालिका गृह कांड पर बनेगी फ़िल्म "नफ़ीसा""

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel