विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, टीम उड़ीसा व बेंगलुरू के लिए रवाना Sahibganj News Jan 2, 2022 Edit Sahibganj News : सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के खो-खो अंतर विश्वविद्यालय जोनल प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के दो खिलाडियों क्रमशः सुमन कुमार एवं आशीष कुमार का चयन किया गया है।दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके कारण चयन समिति ने इनका चयन सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय खो-खो टीम के लिए किया है।इस संबंध में महाविद्यालय के डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि खो-खो टीम मधुपुर से उड़ीसा के लिए रवाना हो गई है, जहां टीम प्रतियोगिता में भाग लेंगी।इसके अलावा डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया की साहिबगंज महाविद्यालय परिवार के लिए एक और गौरव का विषय है, यहां से दो एथलेटिक्स खिलाड़ी क्रमशः लखन हांसदा आठ सौ व पंद्रह सौ मीटर दौड़ के लिए व सचिदानंद मंडल जैवलिन थ्रो के लिए अंतर विश्वविद्याल स्तर पर चयन हुआ है, ये दोनों खिलाड़ी भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं।बता दें कि खेल के क्षेत्र में साहिबगंज महाविद्यालय के खिलाड़ियों का सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। मौके पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ,खेल पदाधिकरी डॉ. डेविड यादव, पूर्व पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह, अन्य शिक्षक कर्मी एवं छात्रों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी है।साथ ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए उन्हें अनुशासित होकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश भी दिया है। बता दें कि खो-खो टीम मैनेजर के रूप में डॉ. यदुवंश यादव दुमका से तथा एथेलेटिक्स टीम के टीम मैनेजर डॉ. राजेश कुमार राज देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन, टीम उड़ीसा व बेंगलुरू के लिए रवाना"
Post a Comment