साहिबगंज : कड़ाके की ठंड में अलाव भी बेअसर, ना ही कम्बल का वितरण ना ही अलाव की व्यवस्था Sahibganj News Jan 18, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। सर्द हवाएं कांपने पर विवश कर रही है। तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ चुकी है, शाम होते ही बाजार बंद हो जा रहे हैं।सुबह के समय कुहासा से परेशानी बढ़ चुकी है। साहिबगंज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हाल के दिनों में तापमान में लगातार उतार - चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होते जा रहे हैं। बिना बारिश के ही मौसम बेहद सर्द हो चुका है।तापमान में गिरावट आ चुकी है, पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घर में ही रहने को विवश हो चुके हैं,अलाव ही लोगों का सहारा बना हुआ है, पर ठंढ़ इतनी अधिक है कि मध्यम आंच भी शरीर को गर्म नहीं कर पाती।गर्म कपड़ों के बिना घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार व्यवस्था पर ठंढ़ का काफी ज्यादा असर नजर आ रहा है, सब्जी सहित दूसरी फसलों पर पाला मारने का खतरा भी बढ़ चुका है।जिला प्रशासन की ओर से ना ही कम्बल का वितरण किया जा रहा है और ना ही कहीं अलाव की व्यवस्था की गई है, कड़ी मेहनत से फसलों को उत्पादित करने वाले किसान मौसम का हाल देख कर परेशान हो रहे हैं। छोटे बच्चों और वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज : कड़ाके की ठंड में अलाव भी बेअसर, ना ही कम्बल का वितरण ना ही अलाव की व्यवस्था"
Post a Comment