सफलता की कहानी : तसर की खेती से बेहतर बनती ज़िंदगी... Sahibganj News Jan 27, 2022 Edit सिंहभूम : पश्चिम सिंहभूम के हाट गम्हरिया प्रखण्ड के डुमरिया गाँव की निवासी मंजु गगराई, तसर की खेती से नई पहचान बना रही हैं। वह गुलाब फूल स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुडने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी।वह अपने पति के साथ खेती-बाड़ी करके परिवार की ज़रूरतें बड़ी मुश्किलों से पूरा कर पाती थीं। बच्चों की शिक्षा मे भी दिक्कतें आ रही थी। समूह से जुडने के बाद वह महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना से जुड़कर तसर की खेती करने लगी।साथ ही उन्होने मुर्गी पालन, मछ्ली पालन और सब्जियों की खेती में भी निवेश किया। आज इन कामों से साल भर मे उन्हे 1 – 1.5 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है। आज वह समूह और महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के रेशम परियोजना से जुड़कर बेहद खुश हैं।उन्होने अपना घर बनवा लिया है। उनके पति इन सारे कामों मे उनका सहयोग करते हैं। अपनी बड़ी बेटी को वह जवाहर नवोदय विद्यालय मे पढ़ा रही हैं और छोटी बेटी का दाखिला प्राइवेट स्कूल मे किया है। अपने बेटे की शिक्षा के लिए वह उसे अँग्रेजी मीडियम स्कूल मे दाखिला कराने का सोच रही हैं। उनके परिवार का जीवन अब बेहतर हो गया है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "सफलता की कहानी : तसर की खेती से बेहतर बनती ज़िंदगी..."
Post a Comment