आयूष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए बरहरवा के गणमान्य Sahibganj News Jan 18, 2022 Edit Sahibganj News : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के तहत मंगलवार को बरहरवा के विवेकानंद क्रीड़ांगन क्रीड़ा भारती के सौजन्य से कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिबगंज महाविद्यालय के प्रोफेसर सह क्रीड़ा भारती विभाग के संयोजक डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि हम सभी को केवल आज ही नहीं, अपितु प्रत्येक दिन अपने दिनचर्या में सूर्य नमस्कार को अपनाना चाहिए, प्रति दिन योग करें एवं परिवार व दूसरों को भी सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करें।सूर्य नमस्कार क्रिया करने से हमारी मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक शक्ति मजबूत होती है और हम स्वस्थ बने रहते हैं। यह हमारी पुरातन परंपरा, संस्कृति एवं सभ्यता का भी प्रतीक है, क्योंकि सूर्य नमस्कार हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा है।वहीं योग प्रशिक्षक वासुदेव मंडल ने उपस्थित सभी लोगों को सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका बताया एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में सभी के बीच जानकारी साझा किया।सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का बरहरवा प्रखंड में सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से राजकमल भगत को बरहरवा प्रखंड का सूर्य नमस्कार संयोजक, उत्तम भगत को सहसंयोजक व लोकेश कुशवाहा को बरहरवा नगर का संयोजक बनाया गया, जबकि वृत्त संकलन का कार्यभार शम्मी कुशवाहा को दिया गया। साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक खुशीलाल पंडित ने योग और सूर्य नमस्कार के ऊपर लिखित अपनी स्वरचित कविता के द्वारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया।सूर्य नमस्कार के मौके पर विभिन्न संघ व संगठनों के प्रमुख लोगों ने योग का आसान को सीखा, जिसमें वीरेन्द्र यादव, कमल कृष्ण भगत, प्रो.कश्यप, बालगोविंद, पांचू सिंह, श्यामल दास, लोकेश कुशवाहा, कुष्माकर तिवारी, उत्तम भगत, ललिता पासवान, राजकमल भगत, छठू साव, शंकर कुमार, अमित भारती, शम्मी कुशवाहा, सुशील मिश्रा, करन आर्या, खुशीलाल पंडित, विकास कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "आयूष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए बरहरवा के गणमान्य"
Post a Comment