"स्वामी विवेकानंद जयंती" सह "पूर्व छात्र सम्मेलन" का आयोजन : स्वामी जी ने हिन्दू दर्शन, वेदान्त व योग को आगे बढ़ाया Sahibganj News Jan 12, 2022 Edit Sahibganj News : "स्वामी विवेकानंद जयंती" सह "पूर्व छात्र सम्मेलन" का आयोजन आभासी माध्यम से गूगल मीट ऐप पर आयोजित की गई। जयंती का आरंभ तीन बार ओंकार के पाठ के साथ हुआ।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की सचिव एवं साहिबगंज महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. मृदुला सिन्हा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक कर्मयोगी थे।उन्होंने सिर्फ शिक्षा और उपदेश ही नहीं दिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में सबसे पहले उतारा। अपनी आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ अपनी सामाजिक चेतना को भी जागृत रखा और समाज का काम करते रहे।विद्यालय के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र अंकित सर्राफ ने बताया की स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के मुख्य अनुयायियों में से एक थे। वे भारतीय मूल के व्यक्ति थे, जिन्होंने वेदांत के हिंदू दर्शन और योग को यूरोप व अमेरिका से परिचित कराया।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने आधुनिक भारत में हिंदू धर्म को पुनर्जीवित किया। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी।विद्यालय की पूर्व छात्रा बहन अदिती वर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्चना वर्मा एवं अतिथि परिचय अमित कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रंजीत ठाकुर एवं शांति पाठ किरण गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में राघव वत्स, अजय कुमार साह, अजीत मालवीय, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सारिका कुमारी, ज्योति मिश्रा, स्नेहा भारद्वाज, क्रिस्टीना मुर्मू एवं विद्यालय के पूर्व छात्र/ छात्रा उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to ""स्वामी विवेकानंद जयंती" सह "पूर्व छात्र सम्मेलन" का आयोजन : स्वामी जी ने हिन्दू दर्शन, वेदान्त व योग को आगे बढ़ाया"
Post a Comment