CLOSE ADS
CLOSE ADS

थाना प्रभारी लालजी यादव : डॉ. शिवशंकर झा एवं बसंत कुमार पांडेय को गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने दी श्रद्धान्जलि


Sahibganj News : साहिबगंज गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के एल. सी. रोड स्थित प्रधान कार्यालय में गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक बैठक सह शोक सभा का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी लालजी यादव : डॉ. शिवशंकर झा एवं बसंत कुमार पांडेय को गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने दी श्रद्धान्जलि




सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव ने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर और पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव शंकर झा अब हमारे बीच नहीं रहे. डॉ. शिव शंकर झा 1975 में साहिबगंज महाविद्यालय में भौतिकी विभाग में व्याख्याता के पद पर अपना योगदान दिया और 2011 में प्रभारी प्राचार्य बनाए गए एवं 2012 में वे सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने शैक्षणिक व सामाजिक के साथ - साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया था। बहुत सारे आंदोलनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी, साथ ही थाना प्रभारी लालजी यादव की मृत्यु पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद जयप्रकाश सिन्हा ने कहा कि डॉ. शिव शंकर झा अच्छे शिक्षक, नेक दिल इंसान एवं सबों के साथ उनके अच्छे संबंध थे। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. बसंत  कुमार पाण्डे अंग्रेजी के विद्वान, बहुभाषीय के ज्ञाता परसिया में पी एच डी किया था।

साहिबगंज महाविद्यालय में 1975 में अपना योगदान अंग्रेजी विभाग में दिया था, 2009 में  विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, कुशल शिक्षक के साथ - साथ एक सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, इनके जाने से पूरा साहिबगंज स्तब्ध है।

प्रोफेसर शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि संध्या महाविद्यालय, डॉक्टर शिव शंकर झा की ही देन है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने गंगा पुल, खासमहाल सहित कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

सामाजिक कार्यकर्ता बसंत श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. शिव शंकर झा 2 पुत्र 3 पुत्रियां को अपने पीछे छोड़ गए, उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं, अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को पहाड़ जैसे विपदा को सहने की शक्ति दें।


बैठक के बाद एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर तीनों विभूतियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक सह शोक सभा में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद जयप्रकाश सिन्हा,

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव, प्रोफेसर शिव शंकर प्रसाद, बसंत श्रीवास्तव, सुंदर प्रसाद शर्मा, संदीप कुमार अवस्थी, कमलेश ओझा, मुरली साह, अनिल सिन्हा, विजय यादव, रोहित यादव, संजय कुमार धीरज सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "थाना प्रभारी लालजी यादव : डॉ. शिवशंकर झा एवं बसंत कुमार पांडेय को गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने दी श्रद्धान्जलि"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel