मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त आर्मी स्टाफ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : दायाँ पैर फ़्रैक्चर, बाहर रेफर Sahibganj News Feb 19, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड पर शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के दौरान पीछे से आ रही किसीअज्ञात वाहन ने एक सेवानिवृत्त आर्मी स्टाफ को जोरदार धक्का मारकर मौके से फरार हो गया।हादसे में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को गायत्री पीठ के वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुल्लीभट्ठा के 70 बर्षीय राजकुमार ठाकुर के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार वे मॉर्निंग वॉक के लिए गंगा विहार पार्क से स्टेडियम की तरफ आ रहे थे। इसी बीच स्टेडियम के पास पीछे से तेज रफ्तार से आते अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।डॉक्टर के मुताबिक उनका दायाँ पैर फ़्रैक्चर हो गया है और दाएं आंख में भी गंभीर चोट आई है। वहीं डॉ. मोहन मुर्मू ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त आर्मी स्टाफ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : दायाँ पैर फ़्रैक्चर, बाहर रेफर"
Post a Comment