देश का पहला डिजीटल सदन बना बिहार विधान परिसद : सारे काम होंगे अब डिजिटल तरीक़े से


Patna : बिहार विधान परिषद देश का पहला डिजिटल सदन (e – sadan) बन गया है। यहां अब सारे कामकाज पेपरलेस  होंगे। यानी डिजिटल माध्यम से सारे कामकाज पूरे किए जाएंगे। पूरे सदन की जानकारी फोन के माध्यम से ली जाएगी। सदन को डिजिटल करने के लिए केंद्र सरकार ने 60% सहयोग किया, जबकि 40 % राशि बिहार सरकार ने लगाई है।

देश का पहला डिजीटल सदन बना बिहार विधान परिसद : सारे काम होंगे अब डिजिटल तरीक़े से

अब टेबल पर फाइल नहीं, टैबलेट दिखेंगे

इस नई व्यवस्था के बाद सदन के अंदर सभी सदस्यों के लिए टेबल पर अब कागजों की फाइल नहीं, बल्कि टैबलेट लगाए गए हैं। परिषद के सदस्य इसी टैब पर अपने सभी सवालों का जवाब देख सकेंगे। सदन में 4 बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इस स्क्रीन पर पीछे बैठे सदस्य, प्रेस गैलरी और दर्शक दीर्घा में बैठे लोग आसानी से सदन की कार्यवाही देख सकेंगे।

स्क्रीन में आ जाएंगे सारे सवाल

अब प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण में आए सारे सवालों के जवाब सदन के पटल पर आ जाएंगे। इससे जनता की समस्याओं का निदान होगा। सदन की सारी समितियों का काम सुचारू रूप से चल सकेगा। ऑनलाइन सवाल का जवाब भी ऑनलाइन मिलेगा। डिजिटल सदन में सब कुछ डिजिटल ही रखा गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "देश का पहला डिजीटल सदन बना बिहार विधान परिसद : सारे काम होंगे अब डिजिटल तरीक़े से"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel