नालंदा विश्वविद्यालय का हुआ जीर्णोद्धार : वर्ल्ड वाइड में होगी दावेदारी
नालंदा : अंतरराष्ट्रीय ज्ञान का केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय इन दिनों अपने नए अवतार को लेकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विश्वविद्यालय की नई इमारतें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैैं। लोग तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं और सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
दुनिया का पहला यूनिवर्सिटी
बता दें कि नालंदा यूनिवर्सिटी दुनिया का पहला यूनिवर्सिटी है। गुप्त काल के दौरान विश्वविद्यालय की स्थापना पांचवी सदी में हुई थी, लेकिन साल 1193 में आक्रमण के बाद इसे जमींदोज कर दिया गया था। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के निकट गुप्तकालीन 52 तालाब हैं।सरकार का रवैया रहा उदासीन
बताते चलें कि वर्षा ऋतु के जल संरक्षण का तालाब मुख्य बिंदु हुआ करता था। जमीन के अंदर के जल को नियंत्रित करने के साथ ही भूमिगत जल को भी रिचार्ज करता था। लेकिन सरकार की उदासीन रवैया और अनदेखी के चलते विश्वविद्यालय धीरे-धीरे खंडहर में बदल गया था।अतीत बनते जा रहे इस विश्वविद्यालय के कायाकल्प का बीड़ा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उठाया, जिसके बाद की तस्वीरें हम सबों के सामने हैं। विश्व की सबसे पुरानी विश्वविद्यालय जिसको सदियों पहले अतिक्रमणकारियों ने जमींदोज कर दिया था, वह फिर से अपने नए अवतार में सबके सामने है।विश्वविद्यालय परिसर को इतने सुंदर तरीके और सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया गया है, वर्ल्डवाइड अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "नालंदा विश्वविद्यालय का हुआ जीर्णोद्धार : वर्ल्ड वाइड में होगी दावेदारी"
Post a Comment