साहिबगंज के गोविंद कुमार साहा बने विश्व पत्रकार महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष : करेंगे पत्रकार हित में कार्य Sahibganj News Feb 21, 2022 Edit Sahibganj News : विश्व पत्रकार महासंघ के झारखंड प्रदेश की पुनर्नित कार्यकारिणी को गठित करते हुए गोविंद कुमार साहा को जिला साहिबगंज से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला व राष्ट्रीय महासचिव गीता शुक्ला की अध्यक्षता में इनकी कार्यप्रणाली और कार्यक्षमता को देखकर उसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कोर कमेटी की बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया है कि संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की पूर्ण सहमति से प्रदेश स्तर पर पदोन्नत करते हुए उन्हें संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी और जवाबदारी के पद पर मनोनीत किया जाता है।जो गोविंद कुमार साहा के विचारधाराओं को पत्रकार/मीडिया व आम जनता के बीच फैलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। पूर्ण विश्वास के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का दायित्व निभाते हुए राष्ट्रहित,पत्रकार हित को ध्यान में रखते हुए अपनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ विश्व पत्रकार महासंघ को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाने के लिए अपनी पुरजोर कोशिश- प्रयासों और प्रयत्नों एवं भाव पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे तथा शीघ्र ही विजय पताका लहराएंगे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज के गोविंद कुमार साहा बने विश्व पत्रकार महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष : करेंगे पत्रकार हित में कार्य"
Post a Comment