बोरियो में बरमसिया - सोलापुर के रोहड़ गढ़ा नदी के बीच बनेगा पुल Sahibganj News Mar 24, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के अन्तर्गत बरमसिया - सोलापुर के रोहड़ गढ़ा नदी के बीच पुल निर्माण के लिए अनाबद्घ योजना के 24,79000 रुपए से पुल का निर्माण करवाया जाएगा। बता दें कि उक्त पुल बनाने की मांग जिलेवासियों द्वारा बरसों से किया जा रहा था।झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला 20 सूत्री सदस्य एवं बांझी ग्राम के मुखिया स्टीफन मुर्मू ने प्रेस को बताया कि साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव को इस मामले से अवगत कराया गया था।जिसके बाद उक्त पुल निर्माण कार्य के प्रति विभाग ने साकारात्मक रुख अपनाते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुल के निर्माण होने से 14 गांव के लोगों के लिए खुशी का माहौल है। क्यूंकि पुल नहीं रहने से स्थिति काफी दयनीय हो चुकी थी।विशेष रुप से बरसात के मौसम में वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छात्र - छात्राओं को भी विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल निर्माण हो जाने से उन सारी समस्याओं का निदान हो सकेगा।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "बोरियो में बरमसिया - सोलापुर के रोहड़ गढ़ा नदी के बीच बनेगा पुल"
Post a Comment