सरकार के खिलाफ महाधरना में शामिल हुए भाजपा के कई दिग्गज, सरकार की नीतियों को जमकर कोसा Sahibganj News Mar 12, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज स्टेशन परिसर के बाहर भाजपा ने शनिवार को प्रदेश की हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हुए बीजेपी ने जनाक्रोश महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया।बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्टेशन परिसर के बाहर जनसभा में इकट्ठे हुए। जनाक्रोश रैली सह महाधरना कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी रही।सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए इसे पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की हेमन्त सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई है।ये सरकार प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने बताया कि चाहे किसानों की लोन की माफी हो चाहे बेरोजगारों को भत्ता देने की बात हो, चाहे प्रदेश के विकास को गति देने की बात हो, ये सरकार हर क्षेत्र में विफल हो चुकी है।सरकार की आम जनता के प्रति लापरवाही के कारण प्रदेश में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। इस सरकार के कारण आमजन में भय व अपराधियों में विश्वास बढ़ता जा रहा है।झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि किसान पानी की उपलब्धता न होने से फसलों की बुवाई के लिए परेशान हैं, जिले की सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है तथा सहकारी बैंकों में किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है,उनको अपना जमा पैसा निकालने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार प्रदेश के साथ-साथ जिले की जनता भी इस कुशासन से परेशान हो चुकी है। वहीं विधायक अनंत कुमार ओझा ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जल, जंगल, जमीन का दोहन, आदिवासियों का शोषण, बढ़ते अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, अत्याचार, गिरती कानून व्यवस्था, पुलिस अभिरक्षा में हुई देबू की मौत, भाषा विवाद, रोजगार जैसे मुद्दों को जनता के सामने रख। बता दें कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के खिलाफ जिला भाजपा संगठन द्वारा शनिवार को जनाक्रोश महाधरना का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पुर्व मंत्री अमर बाउरी, गोड्डा विधायक अमित मंडल के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "सरकार के खिलाफ महाधरना में शामिल हुए भाजपा के कई दिग्गज, सरकार की नीतियों को जमकर कोसा"
Post a Comment