CLOSE ADS
CLOSE ADS

साइंस फॉर सोसाइटी के राज्य स्तरीय समिति के सदस्य बने साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. रणजीत कुमार सिंह


झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल को सफल बनाने एवं राज्य में जनविज्ञान अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प

Sahibganj News : झारखंड साइंस फॉर सोसायटी की राज्य स्तरीय कमिटि की आनलाइन विस्तारित बैठक रविवार की देर शाम डॉक्टर अली इमाम खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन क्लस्टर सचिव राजेंद्र कुमार ने किया।

साइंस फॉर सोसाइटी के राज्य स्तरीय समिति के सदस्य बने साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. रणजीत कुमार सिंह


नई राज्य कार्यकारिणी समिति इस प्रकार है

अध्यक्ष - डॉ. अली इमाम खां, उपाध्यक्ष - डॉ. एस. के. नारंग ( जमशेदपुर ), महासचिव - डी. एन. एस. आनंद ( जमशेदपुर ), सचिव - राजेंद्र कुमार ( बोकारो) एवं आलोक कुमार ( लोहरदगा), कोषाध्यक्ष - डॉ. अमर कुमार सिंह (जमशेदपुर), कार्यकारिणी सदस्य -  डॉ. बी. एम. कर्ण ( रांची ),

पी. महतो ( हजारीबाग), प्रो. आर. पी. सिंह ( धनबाद), डॉ. टी. पाचाल (बोकारो), डॉ. भास्कर कर्ण ( रांची), डॉ. मुक्ता सिन्हा ( हजारीबाग ), अरुण कुमार (बोकारो), शिशिर घोष ( दुमका ), डॉ. गणेश प्रसाद ( लोहरदगा), डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ( धनबाद), डॉ. रणजीत कुमार सिंह ( साहिबगंज ),

अशोक अभिषेक ( कोडरमा), विजय कुमार ( पलामू), सीमा श्रीवास्तव ( चतरा), एस. के. राय ( बोकारो), शमा परवीन (गिरिडीह), पुष्पलता कुमारी ( दुमका), विकास कुमार ( जमशेदपुर) एवं राजन कुमार प्रधान ( पश्चिमी सिंहभूम)। इसके साथ ही दो स्थान रिक्त रखे गए हैं।

बैठक में 29 एवं 30 अप्रैल एवं 1 मई 2022 को  लोहरदगा में प्रस्तावित झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल की अब तक की प्रगति पर चर्चा व समीक्षा की गई एवं संतोष व्यक्त किया गया। झारखंड में साइंस फिल्म फेस्टिवल को सफल बनाने,

जन विज्ञान अभियान को आगे बढ़ाने, मंजिल तक पहुंचाने एवं अंधविश्वास मुक्त, समतामूलक, विविधतापूर्ण, धर्मनिरपेक्ष, तर्कशील, विज्ञानसम्मत, आधुनिक झारखंड तथा भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साइंस फॉर सोसाइटी के राज्य स्तरीय समिति के सदस्य बने साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. रणजीत कुमार सिंह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel