बिहार के जमुई जिला के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला के तर्ज पर बनेगा शानदार ब्रिज Sahibganj News Apr 20, 2022 Edit बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार इन दिनों निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की खबर लाइमलाइट में थी, अब लक्ष्मण झूला की तरह ही शानदार ब्रिज निर्माण कराने की खबर चर्चा में है।योग नगरी ऋषिकेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के तर्ज पर ही बिहार के जमुई में एक ब्रिज बनाया जाएगा। ब्रिज के निर्माण से क्षत्रियकुंड और लछुआड़ धर्मशाला की दूरी घटेगी। बता दें कि बिहार का जमुई भगवान महावीर की जन्मस्थली रही है।इसलिए सरकार की कोशिश है कि जमुई को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। जमुई अनुमंडल के अंचल सिकंदरा के लछुआड़ गांव में स्थित कुंडग्राम के क्षत्रियकुंड को माना जाता है।लछुआड़ को जैन सर्किट से संपर्क स्थापित करने के लिए भारत सरकार भी तैयारी में जुटी हुई है। यही कारण है कि ऋषिकेश में विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के तर्ज पर क्षत्रियकुंड गांव में ब्रिज बनाने की तैयारी जोरों पर है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "बिहार के जमुई जिला के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला के तर्ज पर बनेगा शानदार ब्रिज"
Post a Comment