राजमहल में आज से श्री मदभागवत कथा की हुई शुरुआत : भाजपा विधायक अनंत ओझा ने किया उद्घाटन Sahibganj News Apr 16, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज राजमहल प्रखंड अंतर्गत कसवा पंचायत के ग्राम राय बाजार में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन हेतु कलश यात्रा का उद्घाटन राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया।कलश यात्रा धूमधाम और गाजे - बाजे के साथ निकाली गई।कन्याओं और महिलाओं ने नौगाछी के शिव मंदिर गंगा घाट से जल भरकर विभिन्न गाँवों का पदयात्रा करते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। समिति के सदस्यों ने बताया कि आज से श्री मदभागवत कथा की शुरुआत होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सागर मंडल, राजेश मंडल,सोनेलाल ठाकुर, सुरेंद्र यादव, विंदेश्वरी यादव, सरवन मंडल, मुन्ना मंडल, धर्मेंद्र मंडल, संजीव कुमार मंडल, मनोज प्रमाणिक, संतोष यादव, राज किशोर उपाध्याय, मनोज यादव, ज्ञानदेव मंडल, हरि महालदार, ज्ञानदेव साह सहित भाजपा के कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "राजमहल में आज से श्री मदभागवत कथा की हुई शुरुआत : भाजपा विधायक अनंत ओझा ने किया उद्घाटन"
Post a Comment