विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष : मलेरिया के कारण एवम निवारण


Sahibganj News : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन और मलेरिया पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष : मलेरिया के कारण एवम निवारण

जहां कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा मलेरिया रोग को नियंत्रित करने एवं इससे बचाव हेतु उपाय कारकों को अपने जीवन में अपनाने हेतु शपथ ग्रहण भी किया। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन एवं मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने आम जनमानस को मलेरिया के लक्षणों एवं मलेरिया से बचाव के सरल उपायों की जानकारी साझा की है।



किरासन तेल या जला हुआ मोबील डालना, पानी की टंकी एवं पानी जमा करने वाले सभी बर्तनों को ढक कर रखना। घर के छत पर अनावश्यक रूप से ऐसे सामान न रखना, जिनमें बारिश का पानी जमा हो। सप्ताह के एक दिन फ्रिज, कूलर, फूलदान का पानी हटाकर अवश्य सुखा लेना।

सिविल सर्जन ने आमजनों को और अधिक प्रयास कर मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में अपना अहम योगदान देने तथा अपने भविष्य को मलेरिया से सुरक्षित बनाने की अपील की। सिविल सर्जन ने आमजनों से बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपने रक्त की जाँच करवाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मलेरिया की जाँच एवं उपचार सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य उप केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष : मलेरिया के कारण एवम निवारण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel