भाजपा का "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" का हुआ शुभआरंभ, किसान चौपाल लगाकर गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां Sahibganj News Apr 10, 2022 Edit Sahibganj News : भाजपा प्रदेश कार्यालय निर्देशानुसार शनिवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा साहिबगंज के डिहारी गांव में "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" अभियान की शुरुआत किसान चौपाल लगाकर किया गया।कार्यक्रम में राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने विधायक को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया।विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान भाइयों के लिए कई लोक कल्याणक़ारी योजनाओं का सूत्रण किया है। इसके अलावा अनंत ओझा ने प्रधानमंत्री के बारे में तथा उनके द्वारा चलाए जा रहे कई लोक कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री मनोज ओझा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शिवशंकर यादव,अरविंद गुप्ता, संजय मंडल, गोपाल यादव, निर्मल यादव, सेन महतो, ओम्प्रकाश पांडे, दीपक वर्णवाल, पंकज, पवन यादव, भाजपा के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, सचिव सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "भाजपा का "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" का हुआ शुभआरंभ, किसान चौपाल लगाकर गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां"
Post a Comment