भोगनाडीह में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण : सिद्धो - कान्हु, चांद - भैरव, फूलो - झानों की जन्मस्थली है भोगनाडीह
Sahibganj News :-- जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा व सुना।
बता दें कि 1855 के संताल हूल क्रांति के महानायक सिद्धो - कान्हू , चांद - भैरव व फूलो - झानो की जन्मस्थली भोगनाडीह ही है। मौके पर दुमका के भाजपा सांसद सुनील सोरेन व राजमहल विधायक अनंत ओझा के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने वंशज परिवार के सदस्यों के साथ भोगनाडीह स्टेडियम में लगाए गए बड़े स्क्रीन वाले प्रोजेक्टर पर कार्यक्रम को सुनने के लिए मौजूद थे।
कार्यक्रम का लाइव कवरेज दूरदर्शन के माध्यम से दिखाया गया। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संताल हूल , उसके महानायकों और भोगनाडीह के बारे अपने संबोधन में जरूर उल्लेख करेंगे। हालांकि यहां की चर्चा कार्यक्रम में नहीं की गई। वैसे वंशज परिवार के सदस्य मंडल मुर्मू ने प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम को सुनने के लिए भोगनाडीह में विशेष व्यवस्था किए जाने पर खुशी जाहिर की है।
0 Response to " भोगनाडीह में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण : सिद्धो - कान्हु, चांद - भैरव, फूलो - झानों की जन्मस्थली है भोगनाडीह"
Post a Comment