मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी मधुमाला तो उपाध्यक्ष बने अनंत लाल : मिलबैठकर होगा समस्या का समाधान
Godda News:-- गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखण्ड क्षेत्र के अमौर पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के मुखिया अनंत लाल यादव ने की। मुखिया अनंत ने बताया कि मुखिया संघ को सुचारू रूप से चलाने एंव संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर अमौर पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा चुनी गई हैं, वहीं उपाध्यक्ष अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के मुखिया अनंत लाल यादव को चुना गया है। जबकि माल - प्रतापपुर पंचायत के मुखिया तनवीर आलम को सचिव के लिए चुना गया है व सौरिचकला पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी मधुमाला सिन्हा ने उपस्थित सभी मुखियों के साथ अपनी बातों को रखते हुए कहा की आप लोगों द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगी, सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगी व सही तरीके से अपना फर्ज निभाउंगी। अगर कभी कोई समस्या आई तो सभी मुखिया मिलबैठके समस्या का समाधान करेंगे, साथ ही समय - समय पर बैठक करेंगे तथा सभी मुद्दों पर विचार - विमर्श होगा।
बता दें कि इस मुखिया संघ के चुनाव में 23 पंचायत के मुखिया शामिल थे, जिसमें कस्बा पंचायत के मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र, उस्मान गनी, सुधीर सिंह, छांगुरी राय, फारूक आजम, मुन्ना कुमार, एनके सिन्हा, नरेंद्र शेखर आज़ाद, पवन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to " मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी मधुमाला तो उपाध्यक्ष बने अनंत लाल : मिलबैठकर होगा समस्या का समाधान"
Post a Comment