बोरियो के मूक - बधिर गंगाराम गायब : स्नान करने गए थे तालाब
Sahibganj News:- जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी यशोदा देवी ने अपने मूक - बधिर पति गंगा राम साह के 27 मई 2022 के अपहराह्न 11 बजे लिट्टीपाड़ा के बीचामहल से लापता होने का सनहा थाना में दर्ज कराया है।
यशोदा देवी ने बताया कि वह 25 मई को अपने मूक बधिर पति गंगा राम साह एवं पुत्र के साथ अपने मायके बीचामहल गई थी। 27 मई को उसका पति गंगा राम साह नहाने के लिए पोखर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पति के नहीं मिलने पर 31 मई को लिट्टीपाड़ा थाना में सनहा दर्ज के लिए आवेदन दिया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बोरियो के मूक - बधिर गंगाराम गायब : स्नान करने गए थे तालाब"
Post a Comment