CLOSE ADS
CLOSE ADS

गठबंधन की सरकार : हेमंत सरकार के सफल संचालन के लिए समन्वय समिति के अध्यक्ष बने दिशोम गुरु शिबू सोरेन


 Sahibganj News:-साहिबगंज:- जिले के बोरियो प्रखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता पुत्र एवम झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मोहम्मद एजाज अंसारी ने बताया कि राज्य में गठबंधन सरकार के सफल संचालन के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया है। 

जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल पार्टी शामिल हैं। बता दें कि तीनों सत्ताधारी दलों ने मिल कर 9 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बनाया गया है।


गठबंधन की सरकार : हेमंत सरकार के सफल संचालन के लिए समन्वय समिति के अध्यक्ष बने दिशोम गुरु शिबू सोरेन

   

      समन्वय समिति में शामिल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के अलावा झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पाण्डेय, फागु बेसरा, सरफराज अहमद, योगेंद्र महतो, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और पूर्व विधायक बंधु तिर्की शामिल हैं। वहीं राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को सदस्य बनाया गया है।

    साहिबगंज के झामुमो कार्यकर्ताओं की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अध्यक्ष बनाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एवम कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, को धन्यवाद दिया है। इस निर्णय का झामुमो के नेताओं ने स्वागत किया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "गठबंधन की सरकार : हेमंत सरकार के सफल संचालन के लिए समन्वय समिति के अध्यक्ष बने दिशोम गुरु शिबू सोरेन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel