CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया योग दिवस


Sahibganj News:-- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी के नेतृत्व में राज कोचिंग सेंटर के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। 

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया  योग दिवस

योग गुरु के रूप में गोविंद कुमार सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। मानव जीवन में योग के महत्व को देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग करते हुए योग दिवस मनाते हैं।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है। साथ ही शरीर और मन की शांति के लिए भी योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही योग से मानव जीवन पर साकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और भागदौड़ की लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूत बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। योग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं। 

इसी को देखते हुए बाकी लोगों ने भी खुद के हैल्थ का ख्याल रखते हुए योग करना शुरू किया है। साथ ही बॉलीवुड जगत के सितारे समेत खुद पीएम मोदी भी योग कर लोगों को फिटनेस के प्रति मोटिवेट करते देखे जाते हैं। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विभिन्न आसान जैसे स्वास क्रिया, स्वासन, कपाल भांति, भस्त्रिका, पदासन, सूर्य नमस्कार आदि अनेक आसन करने और करवाने के साथसाथ आसन के लाभ के बारे में भी बताया।

    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के सदस्य के साथ राज कोचिंग सेंटर के शिक्षक रविकांत तांती, राहुल, अभिषेक, सूरज, आरती, अंशु, रिशु, रिया, रिचा, सोनी, सूरज, सुनीता, चंदन, प्रिया, ऋषभ, पूजा, चांदनी, माही, मौसम के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया योग दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel