CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


 Sahibganj News :-- नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार, कौशर अंसारी और प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वय से सिद्धू - कान्हु स्टेडियम से साहिबगंज महाविद्यालय  तक साइकिल यात्रा भी निकाली गई, ताकि स्वास्थ के साथ - साथ पर्यावरण को हानि पहुंचाने से बचाया जा सके।

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

  साइकिल यात्रा के बाद साहिबगंज महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी, एडीपीओ राजेन्द्र दुबे, डॉक्टर मोहन पासवान, एसआई सुनील कुमार, डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह,अंकित कुमार सिंह (डीपीओ नमामि गंगे) ने संयुक्त रूप से साहिबगंज महाविद्यालय के प्रांगण में पेड़ लगाए। इसी क्रम में साहिबगंज के शकुंतला घाट, नमामि गंगे घाट, अभियान प्रशिक्षण संस्थान में भी नेहरू युवा केंद्र के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़ लगाए गए और उन्हें संरक्षित रखने की शपथ ली गई, जबकि आसपास के लोगों को भी जागरूक किया गया।

 कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए अभियान प्रशिक्षण प्रांगण में डीपीओ अंकित कुमार सिंह (डीपीओ, नमामि गंगे) ने बताया कि पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया था और तब से यह दिन हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन हमारे पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए एक मंच बनाने के लिए मनाया जाता है। इसलिए कल के भविष्य के लिए आज पेड़ लगाना और पर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी है।   

     कार्यक्रम में चंदन, कौशर, प्रदीप, सुभान, सोनी, लैला, फरहत, राजेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel