CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में भी "क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा" का होगा आयोजन : डॉ. रणजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी


साहिबगंज :-- क्रीड़ा भारती के विभाग प्रमुख डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि साहिबगंज क्रीड़ा भारती द्वारा "क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा 2022" का आयोजन आगामी 21 अगस्त 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन वर्चुअल तकनीक मोड पर आधारित होगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम आयु 12 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है और किसी भी देश के नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। परंतु पुरस्कार सिर्फ 12 वर्ष से 25 वर्ष की आयु तक के विजेताओं को ही दिया जाएगा।

साहिबगंज में भी "क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा" का होगा आयोजन : डॉ. रणजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

    आगे उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इसका एक ही उद्देश्य "खेल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना एवं प्रतिभावान खिलाडियों को अवसर देना है", ताकि ओलंपिक हो या कॉमनवेल्थ गेम, सभी खेलों में अधिक से अधिक भारत के लिए मेडल जीता जा सके। इसके लिए एक छोटा सा प्रयास किया गया है। 

   उन्होंने बताया कि ज्ञान परीक्षा के लिए राजकुमार राज एवं रमाकांत मिश्रा को जिला संयोजक बनाया गया है, जो विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में अधिक से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं, युवा खिलाड़ी एवं अन्य लोग इससे जुड़ सकें। बता दें कि क्रीड़ा भारती भारत सरकार के खेल मंत्रालय का एक सहयोगी सामाजिक खेल संगठन है, जो युवा से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का प्रयास करता है। ताकि एक "स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और श्रेष्ठ भारत" का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार के साथ - साथ स्थानीय खेल संघ, राष्ट्रीय खेल संघ, कॉरपोरेट घराना, एनजीओ की भी होनी चाहिए। ये सभी संस्थाएं जब इकट्ठा होकर खेल को आगे बढ़ाएंगे, तभी खिलाड़ी और खेल दोनों के लिए एक ताकत बनेगा और खेल की भलाई होगी। सरकार के साथ ही खेल संघों को भी अपने प्रयास से प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ाना चाहिए, साथ ही खिलाड़ियों को किसी भी अव्यवस्था और कुभाजन के शिकार से बचाना चाहिए, बल्कि अच्छे खिलाड़ी को सुविधाओं के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देना चाहिए।

     प्रेस वार्ता में क्रीड़ा भारती विभाग प्रमुख डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती अध्य्क्ष राजेश कुमार सिंह, जिला संयोजक क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के राज कुमार राज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " साहिबगंज में भी "क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा" का होगा आयोजन : डॉ. रणजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel