ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए साहिबगंज उपायुक्त ने वृद्ध महिला को दिलाया उनका हक
साहिबगंज :मामला साहिबगंज सदर के रामपुर गांव का है। समदानाला हरिजन टोला की निवासी सोमिया देवी असहाय एवं निर्धन हैं, उनके पति एवं पुत्र, पुत्री की भी मृत्यु हो चुकी है तथा अब वह पूरी तरह से निराश्रित हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता के ट्वीट के बाद मामला संज्ञान में आया कि वृद्ध महिला को विधवा पेंशन, राशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उपायुक्त राम निवास यादव ने संबंधित वृद्ध महिला को सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए इसका लाभ देने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में आज उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी सदर अब्दुल समद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सुबोध कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के समन्यवय से वृद्धा का विधवा पेंशन स्वीकृत कर दिया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि जल्द ही महिला को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास से भी जोड़ दिया जाएगा। उनकी सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इनका नाम राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है, परंतु आधार कार्ड में उम्र गलत होने के कारण उन्हें राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जिसे सुधार कर इनका राशन दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही इन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। तत्काल वृद्धा को राहत पहुंचाने हेतु साहिबगंज सदर अंचल द्वारा अंचल कार्यालय में ही उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया।उक्त महिला की स्थिति उजागर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ने भी महिला को उनका हक दिलवाने में सहायता की एवं वह इस दौरान उपस्थित रहे।
उक्त सामाजिक कार्यकर्ता ने वृद्ध महिला की सहायता करने एवं तत्काल एक्शन लेते हुए इनकी मदद करने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि निर्धन की मदद करने के लिए जिला प्रशासन ने इतनी तत्परता दिखाई एवं माताजी की मदद की है, इसके लिए मैं उपायुक्त महोदय का हृदय से आभारी हूं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए साहिबगंज उपायुक्त ने वृद्ध महिला को दिलाया उनका हक"
Post a Comment