CLOSE ADS
CLOSE ADS

अनंत कुमार सरस्वती सदन में आयोजित हुई महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र जयंती समारोह


साहिबगंज :--महान साहित्यकार व लेखक प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर महाजन पट्टी स्थित अनंत कुमार सरस्वती सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राम निवास यादव ने शिरक़त की।

अनंत कुमार सरस्वती सदन में आयोजित हुई महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र जयंती समारोह

हिंदी के महान उपन्यासकार व हिंदी साहित्य जगत में अपनी लेखनी से अमित छाप छोड़ने वाले धनपत राय, जिन्हें हम मुंशी प्रेमचंद्र के नाम से जानते हैं। उनकी रचनाओं में हमें उनके समय के तात्कालिक इतिहास की छवि और परिवार के प्रति लगाव और मार्मिकता देखने को मिलती है। आज प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर प्रेमचंद्र की कहानियों में परिवार का महत्व विषय पर गोष्ठी तथा आज के युग में इसके महत्व पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया था।

    सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुंशी प्रेमचंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालय एवं साहिबगंज महाविद्यालय से आए छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में जन साधारण की भावनाओं, परिस्थितियों और उनकी समस्याओं का मार्मिक चित्रण किया है। उनकी कृतियां भारत के सर्वाधिक विशाल और विस्तृत वर्ग की कृतियां हैं। अपनी कहानियों के माध्यम से प्रेमचंद मानव स्वभाव की आधारभूत महत्ता पर बल देते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि उनकी लिखी गई कहांनियों में जो परिवार का चित्रण किया गया है, उसे आज हर युवा वर्ग को पढ़ना चाहिए। उनकी रचनाओं में माता - पिता से प्रेम, उनके प्रति आदर एवं सम्मान, परिवार से लगाव की जिन भावनाओं को दर्शाया गया है, वह आज युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।

      आगे उन्होंने बच्चों को प्रेमचंद्र की कई रचनाएं पढ़ने के लिए कहा एवं कहा कि वह उनकी लेखनी से सीखे और अपने जीवन में उसे अपनाने की कोशिश भी करें। पुस्तकालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र - छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद्र के साहित्य में परिवार के महत्व से संबंधित अपने - अपने विचार भी साझा किए।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "अनंत कुमार सरस्वती सदन में आयोजित हुई महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र जयंती समारोह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel