जानें कहां कहां फहरा सकते हैं तिरंगा : राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले जान लें ये नियम
इस साल देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए मोदी सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा की है। यहां चर्चा कर दें कि देश की आजादी के 75वें सालगिरह के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में ‘तिरंगा' लगाने की अपील की है। यदि आप भी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर में तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा बनने जा रहे हैं तो कुछ बातों को आपको ध्यान में रखने की जरूरत है। आइए हम आपको तिरंगे से जुड़ी कुछ खास बात आज बताते हैं
यदि आपके मन में भी तिरंगा फहराने की चाहत है और आप इसके लिए उचित जगह तलाश कर रहे हैं, तो आइए हम आपके कंफ्यूजन को दूर कर देते हैं। दरअसल, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने वाले लोगों को उन जगहों के बारे में खास जानकारी दी है, जहां आप तिरंगे को शान से फहरा सकते हैं। क्योंकि हमारा तिरंगा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जिसका अनादर भूल के भी नहीं करना चाहिए। इसलिए हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि हमारा तिरंगा सही तरीके से फहरे और उसका स्थान भी उचित रहे। तिरंगे को स्ट्रेट रखना चाहिए और इसे झुका नहीं होना चाहिए।
भारत सरकार द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार देश के लोग अपने घर की बालकनी पर तिरंगा फहरा सकते हैं। आप अपने घर के दरवाजे पर भी तिरंगा लगाकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर की खिड़कियों पर भी तिरंगा लगा सकते हैं, लेकिन तिरंगा को सावधानी से लगाएं। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा ऊंचा रहना चाहिए। साथ ही झंडा फहराते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि झंडे का भगवा रंग ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे होना चाहिए। कई बार ये देखने को मिला है कि कुछ लोग तिरंगे को उल्टा फहराते हैं, जिससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान होता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " जानें कहां कहां फहरा सकते हैं तिरंगा : राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले जान लें ये नियम"
Post a Comment