CLOSE ADS
CLOSE ADS

आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष के ऐतिहासिक पल का गवाह बनें हम : डॉ. राहुल कुमार सन्तोष


साहिबगंज :--आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृखंला में सभी देशवाशियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए "हर घर तिरंगा" जागरूकता अभियान का आयोजन साहिबगंज महाविद्यालय में एनसीसी एवम एनएसएस के माध्यम से किया गया। इस अभियान में सैकड़ों छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर से शहीद चौक तक राष्ट्रीय ध्वज लेकर नारे लगाते हुए शहर के लोगों में जागरूकता फैलाया। सभी ने अमृत काल मनायेंगे..हर घर तिरंगा लहरायेंगे, आंतकवाद मिटायेंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे, जातिवाद मिटायेंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे, नया भारत बनाएंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे, जैसे नारे गुंजायमान करते हुए शहर के लोगों को प्रेरित किया।

आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष के ऐतिहासिक पल का गवाह बनें हम : डॉ. राहुल कुमार सन्तोष

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया की देश अभी अमृत काल से गुजर रहा है, इसलिए जरूरी है की अपने जिला का भी इस अमृत महोत्सव को मनाने में बेहतरीन योगदान रहे। उन्होंने कहा की आगे भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसमें शहर के लोग भी शामिल होकर इस महोत्सव को भव्य बनाएंगे। उन्होंने जल संरक्षण, जंगल हराभरा रखने, जमीन, पेड़ों की बली नहीं देने, प्रकृति, पर्यावरण, पहाड़ व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की।

"हर घर तिरंगा" अभियान के पैदल यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय कैंपस से प्रारंभ होकर ग्रीन होटल, रेलवे स्टेशन होते हुए राष्ट्रकवि रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा और पटेल चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त किया गया। 
 
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत भारती, डॉ. शुभा मुर्मू, प्रो. मनोज कुमार गुप्ता व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर शंकर कुमार यादव, अंडर ऑफिसर शक्ति कुमारी, प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी, सोहा मुर्मू, अमित कुमार सिंह, कृष्णा कुमार मंडल, अर्जुन कुमार साह, सौरव कुमार रजक, सचिन कुमार, मुकेश मंडल, मानिक मंडल, एनएसएस वॉलंटियर अमरजीत यादव, मो. साहिल, सन्तोष कुमार मंडल सहित दर्जनों छात्र - छात्राओं ने रैली निकालकर जिले वासियों को अगस्त क्रांति की याद दिलाई। साथ ही बीएड की  बिनीता कुमारी, पूर्णिमा,  श्वेता, सुजीत कुमार, निवास कुमार, रीमा मांझी, अनीता हंसदा, मंटू साह, अनुप्रिया हेंब्रम, उषा मुर्मू आदि ने भाग लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष के ऐतिहासिक पल का गवाह बनें हम : डॉ. राहुल कुमार सन्तोष"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel