CLOSE ADS
CLOSE ADS

श्रावणी मेला : सुल्तानगंज गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप : श्रद्धालुओं को नदी से निकाला गया


सुल्तानगंज :-- श्रावणी मेला 2022 के दौरान एक तरफ जहां कांवरियों का हुजूम सुल्तानगंज गंगा घाट पर उमड़ रहा है, वहीं अब नई सीढ़ी घाट पर मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।कांवरियों के अंदर एक भय का माहौल बन गया है।शुक्रवार को पक्की सीढ़ी घाट पर स्नान करने से कुछ श्रद्धालुओं को रोका गया और बैरिकेडिंग की गई।मगरमच्छ देखे जाने की सूचना पर प्रशासनिक पदाधिकारी भी घाट पर पहुंच गए।

श्रावणी मेला : सुल्तानगंज गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप : श्रद्धालुओं को नदी से निकाला गया


बता दें कि सुल्तानगंज में पर्यटन विभाग की ओर से जो नया गंगा घाट बनाया गया है, वहां कुछ दिनों से मगरमच्छ देखा  जा रहा है।शुक्रवार को भी स्नान कर रहे कुछ लोगों की नजर मगरमच्छ पर गई। हालांकि ये घाट किनारे से काफी दूर था। सूचना मिलने पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ, सीओ, पुलिस पदाधिकारी घाट पर पहुंचे और जायजा लिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।पहले इस बात को लेकर असमंजस रहा कि गंगा में मगरमच्छ देखा गया है या घड़ियाल।लेकिन जब मगरमच्छ ने मुंह खोला तो यह स्पष्ट हो गया कि घाट पर मगरमच्छ ही घूम रहा है।जिसके बाद बैरिकेडिंग की गई, मगरमच्छ का रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "श्रावणी मेला : सुल्तानगंज गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप : श्रद्धालुओं को नदी से निकाला गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel