अभिनेता चिरंजीवी को मिला पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर पुरुस्कार : अनुराग ठाकुर ने किया ट्वीट
गोवा :- गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को साल 2022 के लिए रविवार रात भारतीय फिल्म का पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
पणजी में 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आप देख सकते हैं कि भारत में को-प्रोडक्शन, कोलैबोरेशन, फिल्म शूटिंग बढ़ रही है। भारत फिल्म निर्माण ही नहीं फिल्म ट्रेडिंग के लिए भी एक मार्केट बन रहा है।
चिरंजीवी को पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, एक अभिनेता, डांसर और निर्माता के रूप में 150 से अधिक फिल्मों के साथ चिरंजीवि का चार दशकों से बेहतरीन करियर रहा है।
4 दशक और 150 से अधिक फिल्में
लगभग चार दशकों के सदाबहार करियर में चिरंजीवी ने 150 से अधिक फीचर फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपना विशेष स्थान बनाया है। सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु चिरंजीवी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण, आंध्र प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान रघुपति वेंकैया पुरस्कार, नंदी पुरस्कार और कई अन्य आभूषणों से सुशोभित किया गया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " अभिनेता चिरंजीवी को मिला पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर पुरुस्कार : अनुराग ठाकुर ने किया ट्वीट"
Post a Comment