महेंद्र सिंह धोनी रांची के बाद अब गुमला में करेंगे खेती : निरीक्षण के लिए बीते दिनों आए धोनी, प्रशासन को पता नहीं
गुमला :-क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को गुमला के मुरगू गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने फार्मिंग के लिए कोयल नदी से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत का मुआयना किया।
इसके बाद सड़क मार्ग से रांची लौट गए। बताया जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे धोनी सड़क मार्ग से मुरगू गांव आए थे। यहां वे करीब 35 मिनट रूके। इस दौरान धोनी ने गांव की भौगोलिक बनावट को भी देखा। उन्होंने मुरगू गांव का भ्रमण गाड़ी में बैठकर ही किया। इसलिए लोगों को यह पता नहीं चल सका कि धोनी आए हैं। मुरगू गांव पहुंचने पर मदन सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों ने धौनी का स्वागत किया।
महेंद्र सिंह धोनी लैंड रोवर गाड़ी से मुरगू गांव पहुंचे थे। वे गाड़ी के आगे सीट पर बैठे थे। धोनी के गुमला आगमन की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि भीड़ से बचने के लिए धोनी चुपचाप पहुंचे और अपना काम करके वापस रांची लौट गए। बता दें कि मुरगू गांव वीर शहीद तेलंगा खड़िया का पैतृक गांव है। जहां धोनी जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र की उर्वरा मिट्टी में खेती कर सकें और खेती को बढ़ावा दे सकें।
स्थानीय लोगों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी कोयल नदी के समीप जमीन लेना चाहते हैं। इस क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने की योजना है। इसके अलावा फार्म हाउस और कई प्रकार की योजना है। इसके लिए वे जमीन देखने पहुंचे थे। मदन सिंह के अनुसार धोनी ने अभी जमीन देखा है। कुछ दिनों के बाद जमीन लेने पर सहमति बनेगी।
मदन सिंह ने बताया कि मुरगू पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि किसी को आने की सूचना नहीं देनी है। इसलिए ज्यादा लोगों को धोनी के आने की सूचना नहीं मिल सकी। मुरगू पहुंचने पर वे सबसे पहले कोयल नदी से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित खेत का मुआयना किया, वहां कुछ लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद वे खाना खाकर सड़क मार्ग से रांची लौट गए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "महेंद्र सिंह धोनी रांची के बाद अब गुमला में करेंगे खेती : निरीक्षण के लिए बीते दिनों आए धोनी, प्रशासन को पता नहीं"
Post a Comment