भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीति के समक्ष एकदिवस जनआक्रोश रैली


Sahibganj News : भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरस यादव के नेतृत्व में सोमवार को साहेबगंज स्टेशन चौक से प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ रैली निकली. इस रैली सरकार के नाकामियों को गिनाया एवं सरकार के काले कारनामों को उजागर किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीति के समक्ष एकदिवस जनआक्रोश रैली

रैली का उद्देश्य

रैली का उद्देश्य राज्य की यूपीए गठबंधन वाली हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, तुष्टिकरण की राजनीति, युवाओं को रोजगार, गिरती कानून व्यवस्था सहित स्थानीय ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकालकर एक भारी जनसभा कर प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस सरकार के नाकामियों को गिनाया एवं सरकार के काले कारनामों को उजागर किया।


सरकार के नाकामियों को गिनाया 

मंच का संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने की और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी ने की। सभा को उज्ज्वल मंडल, कमल कृष्ण भगत, जयप्रकाश सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, कृपानाथ मंडल, सूर्यनारायण हांसदा एवं शर्मिला रजक ने अपनी वाणी से संबोधित कर वर्तमान हेमंत सरकार की जबरदस्त खिंचाई की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए राजमहल विधायक अनंत ओझा ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार के कथनी और करनी में काफी अंतर है। ये सरकार झूठ बोलने में इतना माहिर हैं । इस सरकार में खनिज संपदा को खुलेआम लुटा जा रहा है, ग्रीन राशनकार्डधारियो को अनाज नहीं दिया जा रहा है। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले, कानून व्यवस्था को कमजोर करने वाले ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने "जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है" का नारा बुलंद किया। निकम्मी सरकार के खिलाफ जिले के सभी प्रखण्ड कार्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार को आगाह कर रही हैं कि वे अपने काले कारनामों से बाज आए वरना इसी जिले से सरकार के खिलाफ "हुल आंदोलन" का आगाज होगा।

महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने में सरकार विफल रही हैं। रघुवर दास सरकार में जो एक रुपये में महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री होती थी उसे इस सरकार ने बंद कर दिया है। पूर्ववर्ती सरकार में प्रत्येक विधानसभा में 35 से 40 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया था जो आज इस सरकार में महज 3 से 4 किलोमीटर तक ही रह गई हैं।

 बालू पर रोक हटने के बाद भी

NGT द्वारा रोक हटने के बाद भी आज इसकी कालाबाजारी हो रही हैं जो बहुत ऊंचे दामों पर लोगों को बेचा जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ने इसी परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश में महिलाओं के साथ जो अमानवीय घटना हो रही हैं उसपर अविलंब रोक नहीं लगा तो महिला शक्ति के द्वारा उनको चूड़ी भेंट की जाएगी। 

 1932 के खतियान और OBC आरक्षण

 1932 के खतियान और OBC आरक्षण में प्रदेशवासियों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। ग्रामसभा से क्यों नहीं आय, जाति,आवास,पट्टा नहीं दिया जाता है परंतु ग्रामसभा स्थानीयता को मान्यता देगी ताकि घुसपैठियों को यहाँ बसा सके। प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे लगभग सभी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया गया है जो प्रदेश की जनता के साथ छलावा है। 

अंत में सभा को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के प्रभारी सह दुमका से भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का परिवार इस राज्य के लिए अशुभ है। यही राज्य को बेचने का काम किया और उसका बेटा हेमंत सोरेन इस राज्य को लूटने का काम कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद को बदनाम एवं लज्जित करने का काम किया है। एक चालान से कई गाड़ियों को अवैध रूप से पास कराने का काम होता हैं इनके सरकार में चोरी और सीनाजोरी अब नहीं चलेगी,भाजपा इसे चलने नहीं देगी। 

अंत में सभा की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष रामदरस यादव के नेतृत्व में दुमका सांसद सुनील सोरेन, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल एवं अन्य नेताओं ने जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में जिला के अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से विभिन्न मांगों से संबंधित एक मांग- पत्र सौंपा गया।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुसमाकर तिवारी, कार्तिक साह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, संजीव डे, जिला मंत्री गरिमा कुमारी, चांदनी देवी, ललिता पासवान, गौतम यादव, रामानंद चौरसिया, सोनेलाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र पोद्दार, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष पंकज चौधरी, संजय मंडल, मनोज ठाकुर, पंकज ठाकुर, वीरेन साहा, सागर मंडल,

अजय चौधरी, उत्तम भगत, सनातन मंडल, भारती, शिवशंकर पंडित, प्रणव सिंह,सुरेंद्र सिंह, रमिता तिवारी, विनोद चौधरी, अनिमेष सिन्हा, नौशाद आलम, संजय पटेल, डब्लू ओझा, दीपक चंद्रवंशी, कौशल किशोर ओझा,रंजन पाण्डेय, बबलू तिवारी, प्रमोद झा, संतोष चौधरी, धर्मेंद्र , गौतम पंडित, श्यामल दास, राजेश मंडल, प्रताप राय, सूर्यदेव महतो, रूबी देवी, ज्योति शर्मा, राजीव चौधरी,

प्रकाश भारती, प्रकाश पंडित, अवधेश यादव, मुन्ना यादव, बजरंगी गोप, महेश राम, हेमंत तांती, मुन्ना तांती, संजीव पासवान, दिनेश पाण्डेय, संगीता देवी, सरिता देवी,श्वेता श्रीवास्तव, अजित साह, किशोर जैन,विक्रम जायसवाल,मनोज पासवान, विक्रम दास, विक्रम सरकार, प्रदीप तांती,अरविंद गुप्ता, शत्रुघ्न यादव,मनोज ओझा, पंकज ओझा,ओमप्रकाश पाण्डेय आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



Related News

0 Response to " भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीति के समक्ष एकदिवस जनआक्रोश रैली"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel