CLOSE ADS
CLOSE ADS

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के दुबारा कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी


क्रिकेट

हाल हीमें टी20 वर्ल्ड कप ख़त्म हुआ है, जिसमें इंग्लैंड ने इस साल वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता।अब कुछ समय बाद आईपीएल 2023 शुरू होने वाला है, जिसका ऑक्शन शुरू हो चुका है।

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के दुबारा कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी

इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक खुशखबरी सामने आई है और उनके फैंस के लिए भी यह बहुत खुशी की बात होने वाली है। आईपीएल के चैन्नई टीम की कप्तानी बदली जा रही है। इसकी पुष्टि खुद चेन्नई टीम के CEO ने किया है।

महेंद्र सिंह धोनी दुबारा से अपनी कप्तानी सँभालने के लिए तैयार हो चुके हैं। बता दें कि धोनी ने दो साल पहले अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच से संन्यास ले लिया था। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी उदास नज़र आ रहे थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल खेलना बंद नहीं किया था। 

धोनी ने चैन्नई सुपर किंग की कप्तानी छोड़ दी थी, दो साल तक रविंद्र जडेजा चैन्नई सुपर किंग के कप्तान बने हुए थे, लेकिन इस साल दुबारा से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग के कप्तान बनेंगे और इसकी पुरे तरह से पुष्टि हो चुकी है। यह खबर चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने अपने इंटरव्यू ने खूब बताई है। इस साल दुबारा धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

अब, जब धोनी दुबारा से कप्तान बन रहे हैं तो दर्शको के दिल में दुबारा से आस जग गई है और हो सकता है एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के विजेता बन जाएंगे। क्योंकि धोनी की कप्तानी में पांच बार चेन्नई टीम आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है।

ज्ञात रहे कि आईपीएल साल 2008 से चल रहा है और तब से महेंद्र सिंह धोनी चैन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे थे, जिसकी वजह से चेन्नई टीम का प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है, लेकिन पिछले साल 2022 के आईपीएल में चेन्नई टीम के फ्रैंचाइज़ी ने टीम में कुछ बदलाव किया था।


जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने 8 मैच में से सिर्फ दो मैच ही जीते थे। इसी के साथ जडेजा भी कुछ अच्छा नहीं खेल रहे थे उनकी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही सही नहीं थी, जिसकी वजह से जडेजा ने खुद ही चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के दुबारा कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel