CLOSE ADS
CLOSE ADS

सोनू सूद ने वापस दिलाया पटना की ग्रेजुएट चाय वाली का स्टॉल


टना :- पटना की मशहूर ग्रेजुएट चाय वाली का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

सोनू सूद ने वापस दिलाया पटना की ग्रेजुएट चाय वाली का स्टॉल


नगर निगम ने उनका स्टॉल हटा दिया था और उन्होंने सरकार, प्रशासन और समाज को जमकर लताड़ लगाई थी। अब मसीहा सोनू सूद पटना की ग्रेजुएट चाय वाली की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने ट्वीट करके बताया कि ग्रेजुएट चाय वाली यानि प्रियंका गुप्ता को उनका स्टॉल वापस दिलाया गया है और अब उन्हें कोई नहीं हटाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही पटना आकर ग्रेजुएट चाय वाली के हाथ की चाय पीने की बात भी कही है।

नगर निगम ने हटाया था स्टॉल

नवंबर 2022 में पटना की मशहूर ग्रेजुएट चाय वाली का एक वीडियो वायरल हुआ था। बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना विमेन्स कॉलेज के सामने ग्रेजुएट चाय वाली उर्फ़ प्रियंका गुप्ता का चाय का स्टॉल था। विजय देवरकोंडा समेत कई कलाकार यहां चाय पीने पहुंचे थे। वीडियो के ज़रिए प्रियंका ने सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठाए थे।

ट्वीटर पर उन्होंने लिखा, 'प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी गई है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं। जय हिंद
सच ही कहा गया है की जिनका कोई नहीं होता उनके लिए भगवान किसी नेक इंसान को धरती पर भेजता है। इस कथन को एक बार फिर सुपरहीरो सोनू सूद ने सच साबित कर दिया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " सोनू सूद ने वापस दिलाया पटना की ग्रेजुएट चाय वाली का स्टॉल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel