बिहार के शख्स का गज़ब का कारनामा : 4 राज्यों में 6 पत्नियां, दूसरी का नाम पूछने पर कहा- याद नहीं
जमुई :- बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है
यहां एक युवक की 6 पत्नियां हैं और ये सभी अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं। युवक ने बंगाल, दिल्ली, झारखंड में कुल 6 शादियां की हैं। युवक की दूसरी पत्नी की मां ने उसकी 6 शादियों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बताया है कि शख्स ने कुल 6 शादियां की है और सभी से बच्चे भी हैं।
दूसरी पत्नी के भाई ने युवक को पहली पत्नी के साथ जमुई रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। आरोपी शख्स कोलकाता जा रहा था। साले ने जीजा को पकड़कर थाने के हवाले कर दिया। इसके बाद युवक की पहली पत्नी ने कहा कि मेरे पति की खुशी में ही मेरी खुशी है।
छोटू कुमार की पहली शादी 2011 में झारखंड के रांची में कलावती देवी से हुई थी। कलावती से उसे 4 बच्चे भी हैं। पहली शादी के 7 साल बाद ही उसने मंजू देवी से शादी रचा ली। मंजू लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटाड में रहती है। छोटू की करतूत सुनकर अब हर कोई हैरान है।
डेढ़ साल से उसने अपनी दूसरी पत्नी मंजू से कोई कांटेक्ट तक नहीं किया। मंजू देवी के भी 2 बच्चे हैं। हालांकि पहली पत्नी कलावती ने कहा है कि पति की ख़ुशी में ही मेरी ख़ुशी है। आरोपी शख्स की दूसरी पत्नी की मां कोबिया देवी ने अपने दामाद की पोल खोली।
उसने बताया कि 2018 में युवक ने उसकी बेटी से शादी रचाई थी। लेकिन अब डेढ़ साल हो गए, तब से युवक ने पत्नी का हाल तक नहीं जाना। डेढ़ साल पहले उसने कहा था कि मैं बच्चे की दवा लाने जा रहा हूं, लेकिन इसके बाद वह लौटकर आया ही नहीं। उसने ये भी कहा कि युवक ने अलग-अलग राज्यों में कुल 6 शादियां कर रखी है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " बिहार के शख्स का गज़ब का कारनामा : 4 राज्यों में 6 पत्नियां, दूसरी का नाम पूछने पर कहा- याद नहीं"
Post a Comment